फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ओवरलोडिंग ट्रकों की जांच कर रहे खनिज निरीक्षक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मटौंध (बांदा)। ओवरलोडिंग ट्रकों की चेकिंग के दौरान खनिज निरीक्षक के साथ मारपीट कर दी गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। खनिज निरीक्षक ने मटौंध थाने में दो नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छह ओवरलोडिंग ट्रकों को थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन

खनिज निरीक्षक गौरव कुमार गुप्ता बुधवार की देर शाम मटौंध थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से गिट्टी लादकर आ रहे ओवरलोडिंग ट्रकों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच शाम छह बजे करीब हरदोनी के प्राइमरी स्कूल के पास चेकिंग के दौरान ट्रक कारोबारियों ने खनिज निरीक्षक के साथ मारपीट कर दी।
मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया। खनिज निरीक्षक ने ओवरलोडिंग व बिना रॉयल्टी के खनिज संपदा ढो रहे छह ट्रकों को थाने में खड़ा कराया है। खनिज निरीक्षक गौरव गुप्ता ने बताया कि उन्होंने गुरुवार की सुबह तीन बजे करीब थाने में दो नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों नामजद मटोंध के रहने वाले हैं। थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया खनिज निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें