बांदा। गिरवां थाने के एक निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि छह अगस्त को गिरवां थाने में बेटे अपहरण व दुष्कर्म की रिपोर्ट काफी प्रयास के बाद दर्ज की गई। पुलिस ने लाला भइया राजपूत, मुन्ना, रमेश, राजकिशोर व पांच आरोपियों में से कुछ लोगों को पकड़ा और बाद में छोड़ दिया गया। पुलिस पर आरोपियों को बचाने और विवेचक किसी दूसरे अधिकारी से कराने की मांग की। (संवाद)