फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनिज निदेशक ने सीज कराए 120 ओवरलोड ट्रक

Fri, 25 Jan 2019 11:38 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रकों की धरपकड़ कराती प्रदेश की खनिज निदेशक रोशन जैकब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खनिज निदेशक रोशन जैकब ने खुद बांदा आकर रात और दिन में कई स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। अपनी मौजूदगी में बालू से ओवरलोड 120 ट्रकों को सीज करा दिया। 70 ट्रकों का चालान कराया। इन ट्रकों से लगभग 90 लाख रुपये टैक्स व जुर्माना वसूला जाएगा। खनिज निदेशक ने खदानों में अवैध खनन की तरफ रुख नहीं किया।  

विज्ञापन


खनिज निदेशक गुरुवार को देर शाम अचानक बांदा पहुंचीं। डीएम हीरालाल और एसपी गणेश साहा को साथ लेकर देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति रोड पर निरीक्षण में 20 ओवरलोड ट्रक पकड़े। यहां के बाद गिरवां थाना क्षेत्र के नरैनी रोड पर 70 ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर चालान करवाया। खनिज निदेशक के साथ एसडीएम थमीम अंसरिया, खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह, सीओ कुलदीप कुमार व राघवेंद्र सिंह, एआरटीओ सुरेश कुमार व पीटीओ राम सिंह सहित खनिज निदेशक के साथ आई लखनऊ की विभागीय टीम भी शामिल थी। 

खनिज निदेशक ने शुक्रवार को सुबह भी छापे मारे। पैलानी तहसील अंतर्गत सांड़ी गांव की खदान संख्या-एक व चार और अमलोर खदान संख्या-8 तथा  पड़ोहरा खदानों से ओवरलोड बालू लेकर जा रहे लगभग 100 ट्रकों को सीज करवाया। इन ट्रकों को खदान संचालकों की सुपुर्दगी में सौंपा गया। पैलानी एसडीएम राकेश कुमार और एआरटीओ सुरेश कुमार यादव ने बताया कि सीज ट्रकों से लगभग 72 लाख रुपये और चालान किए गए ट्रकों से साढ़े 17 लाख रुपये वसूली होगी। उधर, खनिज निदेशक ने मीडिया को बताया कि फिलहाल वह ओवरलोडिंग के निरीक्षण में आईं थीं। उसी पर कार्रवाई की जा रही है। खदान संचालकों पर अगले चरण में कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि ट्रकों को ओवरलोड करने वाली खदानों पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें