फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला को हरियाणा में बेचने वाला बिचौलिया गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक महिला को बेचकर हरियाणा में विवाह कराने वाले बिचौलिए को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

परिजन ने पैसों के लालच में महिला को एक लाख 38 हजार रुपये में बेच दिया था। पीड़िता पहले से शादीशुदा है, फिर भी उसका दूसरा विवाह कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि चित्रकूट की एक पीड़िता ने 22 नवंबर 2025 को थाना एएचटीयू में तहरीर दी थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 20 नवंबर 2025 को उसकी मां मुन्नी और भाई जयनारायण ने उसे बांदा लाया। उन्होंने उसे हरियाणा के कृष्ण कुमार नामक व्यक्ति को एक लाख 38 हजार रुपये में बेच दिया। पीड़िता की जबरन शादी कराई गई थी, जबकि वह पहले से शादीशुदा है।
गंभीर आरोपों को देखते हुए थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बांदा ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस टीम भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में सक्रिय थी। पुलिस ने बबेरू के गांव सोनहुली निवासी बिचौलिया प्रेमचंदर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। इनमें चित्रकूट के जगनारायण उर्फ जयनारायण, हरियाणा के कृष्ण कुमार और बलराम शामिल हैं। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक अनिल कुमार और उनकी टीम शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें