नेशनल हाईवे पर दीप जलाकर बच्चों ने वाहन चालकों को संदेश दिया कि सावधानी से वाहन चलाएं, ताकि दीपाव?
- फोटो : BANDA
तिंदवारी/नरैनी/गिरवां। सड़क हादसों में आए दिन हो रहीं मौतों पर यहां मूंगुस गांव स्थित फौजी कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को जागरुकता रैली निकालने के बाद बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर जलते दीपकों की श्रृंखला बनाई। बच्चों ने वाहन चालकों को संदेश दिया कि सुरक्षित ड्राइविंग करें। वाहन धीमें चलाएं। ताकि दीपावली के मौके पर किसी के घर का चिराग न बुझ जाए। हेलमेट और सीट बेल्ट को प्रेरित किया।
प्रबंधक रामप्रताप सिंह, प्रधानाचार्य शिवप्रकाश वाजपेयी, रोहन वर्मा, नेहा पटेल, कालिंद्री, प्रियंका, वंदना, अदनीना, विजय कुमारी, रानी देवी आदि शामिल रहे। उधर, नरैनी में छात्र-छात्राओं और ब्लाक कार्यालय कर्मियों ने संयुक्त रूप से राजकुमार इंटर कालेज से जागरुकता रैली निकालकर झोला युक्त-प्लास्टिक मुक्त दिवाली मनाने और पटाखे न छुड़ाने का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य राघवेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत रमेशचंद्र कुशवाहा आदि शामिल रहे। उधर, रामस्वरूप उपाध्याय महाविद्यालय, हुसैनपुर कलां के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण सुरक्षा और प्रदूषण जागरुकता रैली निकाली। प्राचार्य डा.कमल सिंह और मुख्य अनुशासन अधिकारी कमलेश अग्निहोत्री, डीएलएड विभागाध्यक्ष देवेंद्र वाजपेयी शामिल रहे।