फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेस का खाना खाकर आईजी ने परखी गुणवत्ता

विज्ञापन
बबेरू कोतवाली में निरीक्षण के दौरान मेस का खाना चखकर गुणवत्ता परखते आईजी के.सत्यनारायण। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। चित्रकूटधाम मंडल के आईजी के. सत्यनारायण ने सोमवार को बबेरू कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान मालखाना, रिकार्ड रूम, शस्त्र व रसोई को देखा। सफाई व्यवस्था संतोषजनक न होने पर नाराजगी जाहिर की। पुराने वाहनों के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईजी ने कर्मचारियों के लिए मेस में बन रहे खाने को चखकर उसकी गुणवत्ता भी परखी। नमक की मात्रा अधिक मिली। कर्मचारी कक्ष में सफाई न होने पर नाराजगी जताई। कोतवाली परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों को देखा और मानक के अनुरूप कराने को कहा। जाम से निपटने के लिए मुख्य मार्गों से अवैध अतिक्रमण को हटवाने और यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।
कोतवाली में कबाड़ हो रहे वाहनों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डा. सिद्धार्थ शंकर मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सदर अजय कुमार भदौरिया, सीओ बबेरू आनंद कुमार, कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा, कस्बा इचार्ज भूपेंद्र सिंह, आकाश सचान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें