फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मानसून से पहले तपा रहा पारा, 43 डिग्री अधिकतम तापमान

Mon, 08 Jun 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर दोपहर दो बजे अघोषित सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
बांदा। मानसून से पहले पारा लोगों को तपा रहा है। रविवार का दिन भी खासा गर्म रहा। अधिकतम पारा 43 डिग्री तो न्यूनतम 29 डिग्री पर रहा। 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लू चली। हवा में नमी का प्रतिशत घटने से लू थपेड़े लोगों को झुलसाते रहे। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक प्रमुख चौराहों और प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन




रविवार सुबह आसमान में बादल छाए रहने से उमस रही। सुबह नौ बजे निकली तेज धूप के बाद पारा ने अपनी रफ्तार बढ़ानी शुरू की तो दोपहर दो बजे तक अधिकतम पारा 42 डिग्री तक गया। बाद में यह 43 डिग्री सेल्सियस पर रुक गया। दोपहर दो से तीन बजे के बीच झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर सन्नाटा रहा। एक-दो वाहन निकलते दिखाई दिए। उधर, जिलाधिकारी कॉलोनी सड़क भी सूनी रही। इसी तरह से महाराणा प्रताप चौक, बाबूलाल चौराहा, कालू कुआं चौराहे में ज्यादातर खाली ई-रिक्शा चलते नजर आए।



मानसून आने से पहले तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं। तापमान 42 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसकी वजह से मानसून जल्दी आने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. दिनेश शाहा



मौसम विज्ञानी, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा।

झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर दोपहर दो बजे अघोषित सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें