फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारे ने लगाई 12 डिग्री की छलांग, धूप से मिली राहत, अधिकतम पारा 23 डिग्री पर आया

Wed, 07 Jan 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान साफ होने के बाद पिछले कई दिनों से रोजाना निकल रही चटख धूप ने मौसम में बड़ी तब्दीली ला दी है। हाड़कपाऊ ठंड से राहत मिली है। चा दिनों के अंदर तापमान में 12 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन


बुधवार को तो मौसम वासंती जैसा रहा। घरों से लेकर बाजारों और स्कूलों से लेकर दफ्तर तक गुलजार रहे। इस वर्ष नए साल का आगाज भीषण ठंड के साथ हुआ था। पहली जनवरी से बारिश शुरू हुई तो ठंड के हालात में ‘कोढ़ में खाज’ जैसे हो गए। जनजीवन बुरी तरह कांप उठा। आधा सैकड़ा से ज्यादा लोगों की जान चली गई।

4 जनवरी से मौसम में हुए बड़े परिवर्तन ने लोगों को जबरदस्त राहत दी है। अब रोजाना पूरा दिन चटख धूप के नतीजे में पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग मौसम विभाग के मुताबिक चार दिनों में अधिकतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूतनम 11 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन


उधर, सरकारी धन खरीद केंद्रों पर माह भर से पसरा सन्नाटा दूर हुआ है। मौसम जानकार सुरेश कुमार ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में अभी और सुधार होने की उम्मीद है।

ठंड से दो और मरे, अब तक 52 मौतें
बांदा। ठंड से एक और 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अतर्रा कस्बा निवासी जयराम की मंगलवार को ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

उधर, भवानीगंज (अतर्रा) निवासी रवि शंकर कुशवाहा का तीन वर्षीय पुत्र अंशू की बुधवार को सुबह ठंड से मौत हो गई। गौरतलब है कि अब तक जिले में 52 लोगों की ठंड से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें