फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 43.2 डिग्री पारा, बांदा फिर देश में सबसे गर्म

Sat, 20 Jun 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मानसून लेट होने से गर्मी अपने चरम पर है। 43.2 डिग्री तापमान के साथ बांदा देश में सबसे गर्म रहा। दोपहरी में दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सन्नाटा रहा। तपन और चुभन भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। लोग धूप और लू से बचने की कवायद करते नजर आए।
विज्ञापन



शनिवार 20 जून खासा गर्म रहा। दोपहर दो बजे तक पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया था। शाम में यह 43.2 डिग्री पर टिक गया। न्यूनतम पारे ने एक डिग्री की बढ़त लेते हुए 32 डिग्री पर रहा। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। हवा में नमी का प्रतिशत बढ़कर 35 पर पहुंच गया। इससे लू के थपेड़े चलते रहे। दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रमुख चौराहों, प्रमुख मार्गों में लोगों की आमद-रफ्त कम रही।



कृषि विश्वविद्यालय के कृषि एवं मौसम विभाग के प्रोफेसर डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि मौसम में फिलहाल अभी कोई बड़ा बदलाव आने का संकेत नहीं मिला है। तपन और चुभन भरी गर्मी लोगों को सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें