फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 46 डिग्री, लोग बेहाल

Sun, 01 May 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
गरमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। जिस्म तपा देने वाली गर्म पछुआ हवाओं के साथ मई का आगाज हुआ। चित्रकूटधाम मंडल में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच मई दिवस की धूम रही। 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने सड़कों पर सन्नाटा पसार दिया। शाम को भी गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेचैन रहे। रात को भी 31 डिग्री तापमान ने पसीने मेें तरबतर कर दिया। रविवार को मई का पहला दिन था। मौसम विभाग के मुताबिक इस तिथि को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रहना चाहिए। अप्रैल का आखिरी हफ्ता भी इसी तापमान पर तपता रहा। पिछले वर्ष 2015 में अप्रैल के आखिरी दिनों में चित्रकूटधाम मंडल का तापमान जहां 38 से 40 डिग्रीके बीच था।
विज्ञापन

वहीं इस साल अप्रैल के आखिरी दिनों में ये पारा 46 डिग्री तक जा पहुंचा। लू के थपेड़े भी कहर ढा रहे हैं। मौसम जानकार इसके पीछे सबसे बड़ा कारण इस साल मार्च के आखिरी दिनों में बारिश न होने बता रहे हैं। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस खां ने बताया कि मार्च में बारिश न होने से अप्रैल की शुरुआत ड्राई वेदर कंडीशन से हुई। पश्चिमी ओर से आने वाली गर्म पछुवा हवाओं ने अप्रैल को शुरू में ही गर्मा दिया। इसी वजह से अधिकतम तापमान ने 46 डिग्री तक पहुंच गया।

उन्होंने कहा कि मई में 47 से 48 डिग्री तक जा सकता है। हीटवेव कंडीशन और जोरों पर जाएगी। उधर, केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रविवार को बांदा जनपद सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चित्रकूट में 46 व 30.6, हमीरपुर में 45.8 व 30.6 और महोबा में 45.6 व 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक सोमवार को गर्मी के तेवर और तीखे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें