फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पुलिस भर्ती परीक्षा में जातिगत टिप्पणी पर सौंपा ज्ञापन

Tue, 17 Mar 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 15 डिप्टी कलेक्टर इरफानउल्ला खां को ज्ञापन देते एएस नोमारी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर इरफानउल्ला खां के माध्यम से दिया गया। ज्ञापन में पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न-पत्र में एक विशिष्ट समाज पर अपमानजनक टिप्पणी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

नोमानी ने इस जातिगत टिप्पणी को निंदनीय बताया। बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने इस मामले पर सरकार की उदासीनता पर कड़ा रोष व्यक्त किया। संगठन ने तत्काल उच्च-स्तरीय निष्पक्ष जांच के निर्देश देने की मांग की। उन्होंने दोषी अधिकारियों और समीक्षकों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
साथ ही, विभागीय कार्रवाई भी करने की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की तो वे माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें