संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। ऑल उत्तर प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन (ड्राइवर महासंघ) ने सुरक्षा और पेंशन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिलाध्यक्ष मतोला प्रजापति के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से ड्राइवरों की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी मांगें उठाई गईं।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ड्राइवर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। वे कठिन परिस्थितियों में 24 घंटे काम करते हैं। इसके बावजूद सड़कों पर उनके साथ मारपीट और लूटपाट की घटनाएं होती हैं। शासन को उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने चाहिए। इस अवसर पर महामंत्री विशंभर वर्मा, कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सहित एसोसिएशन के कई प्रतिनिधि और ड्राइवर मौजूद रहे।
-
ये मांग की गई
ड्राइवरों के लिए प्रोविडेंट फंड और मुफ्त मेडिकल की व्यवस्था हो।
दुर्घटना में मौत पर 20 लाख बीमा राशि और पांच लाख इलाज खर्च मिले।
ड्राइवरों को लिए पेंशन, पार्किंग, विश्राम गृह और शौचालय की व्यवस्था की जाए।
ड्राइवरों को द्वितीय श्रेणी के सैनिक का दर्जा तथा आवास योजना के तहत पांच लाख की आर्थिक मदद दी जाए।
लाइसेंस फीस को कम कर, एक सितंबर को ड्राइवर दिवस घोषित किया जाए।