फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ग्रामर ने परीक्षार्थियों को छकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। जिसमें 459 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वॉइस रिकॉर्डर व सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई। सचल दल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, स्ट्रांग रूम देखे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 15537 परीक्षार्थियों में 15078 परीक्षार्थी शामिल हुए। 459 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सचल दल की छह, जोनल मजिस्ट्रेट की पांच व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की 17 टीमों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी आदि को देखा।
डीआईओएस विजयपाल सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट में अंग्रेजी की परीक्षा हुई है। 459 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। नकल विहीन परीक्षाएं हो रहीं है। उधर, परीक्षार्थियों में सत्येंद्र ने बताया कि अंग्रेजी में ज्यादातर तैयार किया हुआ आया है। थोड़ा ग्रामर पोर्शन (व्याकरण भाग) में समस्या हुई है। पेपर अच्छा हुआ है। छात्रा प्राची ने बताया कि पेपर अच्छा हुआ है। सब पढ़ा हुआ आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें