फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और की मौत, 131 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना का संक्रमण कहर बरपा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोविड अस्पताल में भर्ती दो और कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की संख्या 120 जा पहुंची जबकि यह आंकड़ा कुछ और है। उधर, महिला चिकित्सक सहित 131 नए संक्रमित पाए गए। इनमें सबसे ज्यादा 83 पॉजिटिव मरीज ग्रामीण क्षेत्र के हैं। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1518 हो गया। 325 मरीज स्वस्थ हुए।
विज्ञापन

सीएमओ डा.एनडी शर्मा द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार को दो संक्रमितों की जान गई। 131 नए संक्रमितों में 43 महिलाएं और 88 पुरुष शामिल हैं। शहर में स्वराज कालोनी, इंदिरा नगर, डीएम कालोनी, कटरा, सर्वोदय नगर, जवाहर नगर, मेडिकल कालेज परिसर में ज्यादा रोगी मिले। यहां दो से छह संक्रमित तक पाए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में बिसंडा, बबेरू, मटौंध, अतर्रा, बड़ोखर में अधिक रोगी मिले हैं। जिले में कोरोना के कुल केस 9417 हैं। उधर, गुरुवार को 325 संक्रमित स्वस्थ हो गए। अब तक 7779 कोरोना रोगी ठीक हो चुके।
सीएमओ ने बताया कि 9 मई तक चलाए जा रहे गांव-गांव सर्वेक्षण अभियान में स्वास्थ्य विभाग की 1403 टीमें लगी हैं। उनके और जिला सर्विलांस अधिकारी डा.एमसी पाल के नेतृत्व में टीमें संदिग्ध मरीजों को खोज रही हैं। बुधवार को पहले दिन टीमों ने 36,761 घरों में दस्तक दी। 299 संदिग्ध मरीज चिन्हित किए गए हैं। इनमें बुखार के 171, सर्दी-जुकाम के 97, श्वांस के 18, दस्त के तीन और स्वाद व गंध का पता न चलने वाले 10 मरीज पाए गए। इन्हें उपचार की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें