बांदा। कोविड-19 संक्रमण के लगातार बढ़ने पर चिंता जताते हुए बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल ने विशेष सचिव (मुख्यमंत्री) को पत्र लिखकर जिले में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग रिपोर्ट दो दिन में ही दी जाए।
पत्र में उन्होंने बताया कि बांदा मेडिकल कॉलेज में 100 वेंटीलेटर हैं। स्टाफ 20 लोगों का है। मांग की कि जल्द ही आउटसोर्सिंग से नियुक्ति कराई जाए। मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्याय, सफाई कर्मी नहीं है। मांग की कि मैन पावर बढ़ाया जाए। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को स्वच्छ भोजन व पानी की व्यवस्था सही की जाए। जिला चिकित्सालय में नया 300 बेड का हास्पिटल बनकर तैयार है, इसे शुरू कराया जाए। सभी हास्पिटलों में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था कराई जाए। ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन प्लांट का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। यह जानकारी सांसद प्रतिनिधि स्वदेश शिवहरे गोलू ने दी।
------------
दोबारा मतगणना कराने की मांग
अतर्रा। तिंदवारी ब्लाक के अलोना ग्राम पंचायत की मतगणना में प्रधान पद के प्रत्याशी इंद्रपाल साहू ने हेराफेरी का आरोप लगाया है। बताया कि कुल वोट 1453 पड़े थे। मतगणना के दौरान 1481 मत निकले। उधर, शिव गांव निवासी व प्रधान पद प्रत्याशी राम दयाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार सिंह को दिए शिकायती पत्र में मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कहा कि कर्मचारी अन्य प्रत्याशी के प्रभाव में थे। दोनो प्रत्याशियों ने डीएम से दोबारा मतगणना कराए जाने की मांग की है।
-------------