फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में होगी संक्रामक रोगों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नए वर्ष की शुरुआत में ही बुंदेलखंड की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया बदलाव आया है। यहां अब संक्रामक रोगों की जांच भी होगी। इसके लिए चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय के राजकीय मेडिकल कालेज में ओपीडी सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन

संक्रामक रोग (इंफेक्शियंस डिजीज) पहले से ही यहां पांव पसारे है। कोरोना काल में इनमें और वृद्धि हुई। अब तक यहां इसकी ओपीडी (वाह्य रोग विभाग) नहीं थी। राजकीय मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश यादव के मुताबिक, संक्रामक रोगों की पहचान और जांच के लिए अब तक यहां के मरीजों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली या संजय गांधी पीजीआई, लखनऊ जाना पड़ता था। वहां यह सेवा उपलब्ध है। अब मेडिकल कालेज में भी संक्रामक रोगों की जांच होगी।
प्रधानाचार्य ने बताया कि ओपीडी एवं प्वाइंट ऑफ केयर एडवांस टेस्टिंग फैसिल्टी/लैब मेडिसिन का संचालन माइक्रो बॉयलाजिस्ट/इन्फेक्शियंस डिजीज विशेषज्ञ द्वारा किया जाएगा। बुंदेलखंड सहित सीमावर्ती अन्य जनपदों और मध्य प्रदेश के कई सरहदी जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ओपीडी सेवा मेडिकल कालेज के ब्लाक में मेडिसिन के कंसल्टेंट रूम नंबर तीन में संचालित की गई है। माक्रो बॉयलाजी विभाग के डा. निशांत कुमार और डा. एसके कौशल ने बताया कि ओपीडी के समानांतर ही प्वाइंट ऑफ केयर एडवांस टेस्टिंग फैसिल्टी एवं लैब मेडिसिन भी प्रस्तावित है। इसके भी जल्दी शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें