फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मेडिकल कॉलेज के वार्ड बॉय की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक-उमाकांत कुशवाहा स्रोत परिजन। - फोटो : आंधी एवं बरसात में गिरी समर की कोठरी
विज्ञापन
अतर्रा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के वार्ड बॉय उमाकांत कुशवाहा (42) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शुक्रवार रात भांजी की सगाई की तैयारियां देखकर स्कूटी से लौट रहे थे। बदौसा रोड पर इंडियन बैंक के पास उनकी स्कूटी और कार की आमने सामने की भिड़ंत हो गई थी। पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

छोटे भाई राजेश कुशवाहा ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में पत्नी सीमा, नौ वर्षीय जुड़वां बेटे सुमित व नैतिक, दो बेटियां शालिनी और खुशी हैं। पांच दिन बाद भांजी की सगाई का कार्यक्रम है। वह बांदा रोड स्थित मैरिज हाॅल गए थे। कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि कार की टक्कर से उमाकांत की मौत हुई है। स्विफ्ट डिजायर कार पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें