Medical and sanitation workers respected
- फोटो : BANDA
बबेरू। कोरोना वायरस के बचाव कार्यों और इलाज आदि में लगे कर्मचारियों का आरएसएस की बबेरू नगर यूनिट ने बुधवार को स्वागत किया। उनकी आरती उतारी और फूलों की माला पहनाई। नगर पंचायत में सफाई कर्मियों और सीएचसी में चिकित्सा स्टाफ को सम्मानित किया।
सीएचसी अधीक्षक डा. रामनरेश पटेल व ब्रजेश भारती तथा उनकी पूरी टीम सम्मानित की गई। इस अवसर पर संघ के विभाग कार्यवाह जमुना प्रसाद गुप्त, सह जिला कार्यवाह संजय सिंह पटेल, अनूप तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह, राजा दीक्षित, नरेंद्र अवस्थी, वेद मित्र गुप्त, अंकित पटेल, हरिओम गुप्त, सुनील पटेल आदि शामिल रहे। संवाद