फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को मिला सम्मान

Mon, 07 Nov 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
श्रेया आकर्ष इंस्ट्टीयूट द्वारा सम्मानित मेधावियों के साथ उप निदेशक एसएन त्रिपाठी व संस्थान निदेशक रानी दमेले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। श्रेया आकर्ष इंस्ट्टीयूट में सोमवार को शाम सम्मान समारोह की धूम रही। पिछले दिनों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करके राज्य बुंदेलखंड और जिला स्तर पर स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मार्शल आर्ट में स्वर्ण पदक जीत चुके चक्रपाणि द्विवेदी और राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता में श्रुति गुप्ता, अर्षित पालीवाल, शिवानी, वैष्णवी श्रीवास, श्लोक राज और अंजलि वर्मा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सूचना, अर्थ एवं संख्या और समाज कल्याण विभागों के मंडलीय उप निदेशक एसएन त्रिपाठी ने इन सभी मेधावियों को प्रमाण पत्र देकर शाबासी दी।

इंस्टीट्यूट निदेशक अंजू दमेले (रानी) ने कहा कि उनका संस्थान छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में खेलकूद और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देकर उन्हें उस क्षेत्र में माहिर बना रहा है। संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र-छात्राएं विभिन्न स्तरों पर अपना मुकाम हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मेधावी बच्चों को शाबासी और अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर कृष्णा आइडियल स्कूल प्रबंधक जेपी यादव सहित प्रशिक्षक सत्यनारायण, दिलशाद खां, पुष्पेंद्र, मंजू, रंजीता श्रीवास्तव, रूबीना, दीपाली ओमर आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन दिव्यांशी रुसिया और वैष्णवी श्रीवास ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें