फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पहले मैच में मौदहा व दूसरे में बांदा रही विजेता

विज्ञापन
पुलिस लाइन में प्रतियोगिता के दौरान ग्रुप में उपस्थित खिलाड़ी व पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। पुलिस लाइन खेल मैदान में शनिवार को जिला वेटरेंस क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले में मौदहा व दूसरे मैच में बांदा ब्लू डीवीसीए की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


आरआई वेदमणि मिश्रा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। जिला वेटरेंस क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें बांदा रेड, मौदहा (हमीरपुर), बांदा ब्लू, जीवी नगर हरदोई, जालौन, झांसी की टीमें शामिल हैं। शनिवार को बांदा रेड व मौदहा के मध्य सुबह पहला मैच खेला गया। मौदहा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। इश्तियाक अहमद ने 41 गेंद का सामना करते हुए सर्वाधिक 60 रन बनाए। इनमें नौ चौके व दो छक्के शामिल रहे। लक्ष्य पीछा करते हुए बांदा रेड टीम निर्धारित ओवरों में 165 रन ही बना पाई और सात रनों से मैच हार गई।
मौदहा टीम से शमशाद नबी मैन ऑफ द मैच रहे। नबी ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। दूसरा मैच बांदा ब्लू एवं आजमगढ़ के मध्य हुआ। आजमगढ़ ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। खिलाड़ियों ने 149 रनों का लक्ष्य दिया। बांदा ब्लू टीम ने दो गेंद शेष रहते इस मैच जीत लिया। मैच में शारिक नियाजी ने 43 गेंद में 60 बनाए। डीवीसीए के संरक्षक वासिफ जमा, चंद्रमौली भरद्वाज, डीवीसीए अध्यक्ष संदीप कुमार नामदेव, सचिव प्रदीप कुमार गुप्तादिलीप सिंह, राम मिलन, मोहम्मद , जीतू आदि उपस्थित रहे। कमेंट्री अबरार अहमद व अजय ने की। अंपायर अजय सिंह ,सौरभ जयसवाल रहे। मैच की स्कोरिंग राजेश सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें