बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती प्रसूता बुधवार भोर से गायब है। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। अतर्रा के अनथुवा निवासी रामसेवक ने गर्भवती पत्नी पंचवटी को तीन नवंबर को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
देर शाम पंचवटी ने बेटी को जन्म दिया। मंगलवार को डिस्चार्ज होने से पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। रात में पति और उसकी बड़ी भाभी प्रेमा पत्नी जगदीश देखरेख को रुकी थी। सुबह पति और जेठानी की नींद टूटी तो पंचवटी बिस्तर पर नहीं थी।
उसकी खोजबीन की तो पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो 5:42 पर बाहर निकलती दिखाई दी। देर शाम तक पंचवटी का कोई पता नहीं लगा। दिनभर पुलिस और घरवाले खोजते रहे।