फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Suicide: राजमिस्त्री का शव पेड़ से फंदे पर लटकता मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 13 Sep 2022 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बांदा जिले में चिल्ला थाना क्षेत्र के लौमर गांव में पेड़ पर राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का कहना है कि चार दिन से काम न मिलने से परेशान था। घटना के वक्त शराब के नशे में था। लौमर गांव निवासी श्रीकेशन (55) पुत्र किशोरी सोमवार शाम घर से चिल्ला जाने की बात कहकर निकला था।

विज्ञापन


देर शाम घर से करीब दो किलोमीटर दूर बबूल के पेड़ पर चरवाहों ने शव फंदे पर लटका देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पुत्र छोटू ने बताया कि पिता राजमिस्त्री थे। चार दिन से काम नहीं मिला था, इसी को लेकर परेशान थे। किसी से पैसा लेकर शराब पीते रहे। घर से जाते वक्त भी नशे में थे। वह अपने पीछे पत्नी भूरी और चार पुत्र छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें