फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मिनी ट्रक की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। मां से मिलने पैदल घर जा रहे युवक की मिनी ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर निवासी संतोष रैदास (45) मंगलवार को दोपहर साप्ताहिक बाजार कर अपनी मां रुक्मणि से मिलने रामनगर मोहल्ला जा रहा था। अतर्रा मुख्य मार्ग पर पीपल के पेड़ के पास अतर्रा की ओर से आए मिनी ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी इंचार्ज रामकिशोर सिंह ने शव का पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है। मिनी ट्रक को कोतवाली में खड़ा कराया गया है। मां रुक्मणि ने बताया कि संतोष जमवारा गांव में 10 दिन से राजमिस्त्री का काम कर रहा था। दो भाइयों में बड़ा था व विवाहित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें