फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेत में पड़ा मिला सतना के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ोखर बुर्जुग। खेत किनारे एक दिव्यांग युवक का शव पड़ा पाया गया। मंगलवार को सुबह खेत गए ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और फोरेसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। शव से करीब 100 मीटर की दूरी पर मोबाइल भी टूटा हुआ पड़ा पाया गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया सर्दी से मौत होने की संभावना जता रही है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के पतौरा गांव के आरखन पुरवा के पास मंगलवार को सुबह खेत किनारे मध्य प्रदेश के सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के नरदहा गांव निवासी सुरेश वर्मा उर्फ विजय (28) का शव पड़ा मिला। युवक बाएं पैर से दिव्यांग था। पास में ही एक साइकिल भी जमीन पर पड़ी मिली। प्रधान पति ओमप्रकाश त्रिपाठी ने ग्रामीणों की सूचना पर गिरवां थाने में सूचना दी।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक सोमवार की देर शाम खेत में काम कर रहीं महिलाओं से पानी भी मांग रहा था। डॉग स्क्वायड करीब 100 मीटर की दूरी पर घूमा। इस दौरान एक मोबाइल फोन भी टूटा हुआ मिला है। शव के एक हाथ में विजय व दिल के टेटू के साथ श्रवण नाम गुदा पाया गया। देर शाम नरैनी कोतवाली क्षेत्र के शेखनपुर गांव निवासी एक रिश्तेदार व भाई महेश वर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए शिनाख्त की। भाई ने बताया कि वह सोमवार को अपनी रिश्तेदारी में नरैनी क्षेत्र में आया था। सीओ नरैनी अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया सर्दी से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें