फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीए की परीक्षा देने आई विवाहिता ने मायके में खुद को लगाई आग, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Sat, 27 Jan 2024 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा

सार

बांदा में बीए की परीक्षा दे रही विवाहिता ने मायके में खुद को आग लगा ली। परिजन ने विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता ने चौंकाने वाली वजह बताई है।
विज्ञापन
महिला ने खुद को लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा में मायके में रह रही विवाहिता ने डीजल डालकर आग लगा ली। पिता ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता का कहना है कि बेटी बीए कर रही है। परीक्षा की तैयारी के चलते वह मानसिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव निवासी पूजा (24) अपने मायके अतर्रा कोतवाली इलाके के महोतरा गांव में 16 दिसंबर से रह रही है। उसके एक नौ माह की बेटी भी है। गुरुवार की सुबह पूजा ने घर में रखा डीजल अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली। परिजनों ने उसे देखा तो आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पिता शारदा ने बताया कि पूजा की 30 जनवरी 2023 को बीरा गांव के मोहित उर्फ शिवबरन के साथ शादी की थी। वह अतर्रा डिग्री कॉलेज से बीए कर रही है। 24 जनवरी से बेटी के पेपर चल रहे हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए वह 16 दिसंबर को मायके आ गई थी, तब से वह मायके में ही है। 
विज्ञापन


पिता का कहना है कि पूजा ने परीक्षा की तैयारी के चलते परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठाया है। पूजा के मजिस्ट्रेटी बयान भी कराए गए हैं।
विज्ञापन

चूल्हे की आग से किशोर झुलसा, भर्ती
उधर, ननिहाल में आग तापते समय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कानपुर के पतारा क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी आयुष (14) मां ननैता के साथ अपने ननिहाल मटौंध थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव में मकर संक्रांति मनाने आया था। बुधवार की देर शाम वह घर में चूल्हे के पास बैठकर आग ताप रहा था, तभी आग से झुलस गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें