बांदा। कम दहेज का ताना देकर विवाहिता को ससुरालियों ने मवेशी बाड़े में बंद कर दिया। विवाहिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के देवरथा गांव की गोमती ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसकी शादी नौ साल पहले राजाभइया के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर उसे मारने पीटने लगे। उसे 10 हजार रुपये मायके से लाने का दबाव बनाकर बच्चों के साथ मवेशीबाड़े में बंद कर दिया। पड़ोसियों की मदद से उसने अपनी मां को बुलाया तो उसके साथ भी मारपीट की। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।