फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विवाहिता ने घर के कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार को सुबह ससुरालियों ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, मायके पक्ष से पिता ने पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बरेंहडा गांव निवासी प्रियंका (22) का शव सोमवार को सुबह कमरे के अंदर फंदे से लटका पाया गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। घटना के संबंध में मध्य प्रदेश के रींवा जनपद के करहिया-2 के रहने वाले पिता ब्रजभान ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी वर्ष 2021 में बुद्धविलास के साथ की थी।
शादी से उसके डेढ़ साल का बच्चा भी है। शादी के बाद से ससुराली उत्पीड़न कर रहे थे। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। न देने पर उसकी पुत्री का उत्पीड़न करते थे। इसी उत्पीड़न के चलते ससुरालियों ने प्रियंका के साथ मारपीट कर करंट लगाकर मार दिया और शव का फंदे से लटका दिया है। अतर्रा कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। पिता की तहरीर पर पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें