फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कमरे में घुसा तेंदुआ, परिवार वालों ने कुंडी लगाकर किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
करतल (बांदा)। सोमवार को तड़के इचोलिया गांव के एक घर तेंदुआ घुस गया। बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर जागे परिवार ने बकरियों को बाहर निकालकर कमरे में कुंडी लगा दी। सूचना देने के करीब नौ घंटे बाद वन विभाग की टीम पहुंची। दो घंटे की मशक्कत कर तेंदुए को पकड़ लिया।
विज्ञापन

नरैनी के पंचमपुर गांव के पास मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का इचोलिया गांव है। गांव के महेंद्र सोमवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर जागे तो देखा कोई जंगी जानवर कमरे में घुस रहा है। जानवर की पूछ देखकर उन्होंने तेंदुआ होने का अंदाजा लगाया। जंगली जानवर खामोशी से कमरे में घुसकर अटारी पर लकड़ी के पीछे बैठ गया। इस पर महेंद्र पिता नत्थू और गांव के साथी के साथ चुपचाप कमरे से बाहर आ गए और दरवाजे की कुंडी लगा दी। आसपास के लोगों को पता चला तो दौड़कर आ गए।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना मंडल क्षेत्र के अधिकारियों को दी, लेकिन रेस्क्यू की व्यवस्था न ही पन्ना में थी और न ही अजयगढ़ और धर्मपुर में। मंडल परिक्षेत्र अजयगढ़ के डिप्टी रेंजर धीरेंद्र बागरी ने बताया कि करीब 70 किलोमीटर दूर सतना से टीम सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आई। रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज गन के जरिए बेहोश किया और फिर पिंजड़े में बंदकर टीम उसे ले गई। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद परिवार और गांव वालों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

15 दिन से तेंदुए के होने की थी भनक
गांव के नत्थू ने बताया कि यह तेंदुआ 15 दिन से एमपी और यूपी के सीमावर्ती जंगलों में घूम रहा था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी। इसके बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लिया। तेंदुए को लेकर एमपी और बांदा के कई गांवों में दहशत बनी थी। तेंदुआ शिकार की तलाश में गांव में घुस गया। गनीमत रही कि किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। तेंदुए की दहशत नरैनी के पंचमपुर, करतल, रिहुची, रगौली, भटपुरा सहित 12 से ज्यादा गांवों में दहशत थी। वन विभाग करतल चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि एमपी का मामला है, वहां की टीम इसे देख रही है।

बकरी की गंध पाकर आया था तेंदुआ
बताया गया है कि जिस कमरे में तेंदुआ घुसा था, उसमें बकरियां बंधी थीं। बकरी की गंध पाकर तेंदुआ कमरे में घुसा था और घात लगाकर छिपकर बैठ गया था। परिवार ने सूझबूझ दिखाई और फिर वहां से बाहर निकलते ही दरवाजा बंद कर देने से रेस्क्यू भी आसनी से हुआ और कोई नुकसान भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें