फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बीमारी से विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया लापरवाही का आरोप

Tue, 31 Mar 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। एक विवाहिता की बीमारी के चलते मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालजनों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली कस्बा के शुक्लन टोला निवासी पप्पू वर्मा की पत्नी रीना बेबी पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं।
विज्ञापन




परिजनों ने बताया कि उनका इलाज कराने के लिए बांदा ले जाया गया था। इसी दौरान अचानक उनके पेट में तेज दर्द उठा और हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। मृतका के पिता राजकुमार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का सही तरीके से इलाज नहीं कराया गया, जिसके कारण उसकी जान चली गई। उन्होंने ससुराल पक्ष की लापरवाही को मौत की वजह बताया है।



रीना बेबी की शादी करीब ढाई साल पहले थाना गिरवां क्षेत्र के डोंगरी गांव में हुई थी। दंपती के कोई संतान नहीं थी। कस्बा इंचार्ज रक्षा देवी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें