फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में 29 जोड़ाें का विवाह

विज्ञापन
अतर्रा में रविदास समाज के सामूहिक विवाह में शादी रचाते वर-वधू। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। रविदास समाज सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में रविवार को यहां मैरिज हाल में आयोजित 10वें सामूहिक विवाह समारोह में बांदा और चित्रकूट जनपदों के 29 जोड़ों का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों से कराया गया। बौद्ध भंतों ने मंत्रोच्चारण के बीच शादी की रस्में पूरी कराईं।
विज्ञापन

आयोजन समिति की ओर से वधू को कुछ जेवर और गृहस्थी का सामान उपहार के रूप में दिया गया। आगंतुकों के लिए भोजन की व्यवस्था थी। समिति अध्यक्ष अशोक वर्मा, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष बल्देव प्रसाद वर्मा, अधिवक्ता सुखदेव प्रसाद, पूर्व चेयरमैन कल्लूराम जाटव, राजबहादुर वर्मा, बिंदा प्रसाद, दरबारीलाल, रामगोपाल राही, प्रो.डीसी गुप्ता, रामराज टैगोर, अमित कुमार प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें