फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मसीह आया जमीन पर,खुशी होती सारे आसमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। क्रिसमस पर सेंट जॉर्ज चर्च (सीएनआई) आवास विकास एवं सेंट पॉल्स चर्च में भव्य सजावट की गई। सोमवार सुबह जॉर्ज चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें पादरी अनुपम जॉन ने परमेश्वर का वचन सुनाया व प्रभु यीशु के जन्म पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य एल्बर्ट रसिकन ने आभार जताया और सभी को केक खिलाकर मुंह मीठा कराया। इसी तरह पॉल्स चर्च (सीएनआई) में भी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें एल्बर्ट रसिकन, एस्तर, पारूल, शालोम दास, किशन व एल्फ्रेड रसिकन ने मसीह आया जमीन पर ख़ुशी होती है सारे आसमान आदि गीत गाए।
पादरी अनुपम जॉन ने बताया की बाहर पहले से भविष्यवाणी थी कि प्रभु यीशु मानव कल्याण के लिए इस दुनिया में आएंगे। प्रधानाचार्य एल्बर्ट रसिकन ने बताया प्रभु यीशु प्रेम का संदेश देने आए थे ताकि हम आपस में मेल-एकता से रहें। इस अवसर पर सभी धर्म व समाज के लोगो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। चर्च में कैंडल भी जलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसी राज, रोमियो दास, एल्फ्रेड रसिकन, एस्तर, पारूल, अनुराग, सुप्रिया, पीटर, गजराज साहू, सुमित दास, रिमझिम, किशन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें