फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: होली पर बाजारों ने पकड़ी रफ्तार, 200 करोड़ रुपये का कारोबार

Sat, 07 Mar 2026 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 02 होली में कुछ यूं रही बाजार में चहल-पहल। फाइल फोटो
विज्ञापन
बांदा। रंगों और उमंग के त्योहार होली ने इस बार बांदा जिले के बाजारों में जबरदस्त रौनक ला दी है। त्योहार के दौरान शहर और कस्बों में लगभग 200 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। ग्राहकों की भारी भीड़ से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

होली से करीब एक सप्ताह पहले ही बाजारों में खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर के प्रमुख बाजारों में देर रात तक दुकानें खुली रहीं। कपड़ा, रंग-गुलाल, मिठाई, किराना, उपहार सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। विशेष रूप से रंग-गुलाल, पिचकारी, होली के परिधान, मिठाइयों और सूखे मेवे की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखी।
ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए शहर पहुंचे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित सेठ ने बताया कि मिठाई, किराना और रंग-गुलाल की बिक्री सर्वाधिक रही। मिठाई की दुकानों पर गुजिया, मठरी, नमकीन और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की मांग काफी अधिक थी। बच्चों और युवाओं में पिचकारी व रंगीन गुलाल की खरीदारी का विशेष उत्साह देखा गया। त्योहार के चलते कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल और घरेलू सामान की बिक्री भी अच्छी रही।
विज्ञापन

कारोबार में लगातार बढ़ोतरी
व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री मनोज जैन के अनुसार जिले में होली के दौरान कारोबार में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार बाजार में ग्राहकों की संख्या अधिक रही। इससे कारोबार में अच्छी वृद्धि हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले त्योहारों में भी बाजारों में इसी तरह रौनक बनी रहेगी
विज्ञापन





वर्ष
कारोबार (करोड़ रुपये)
2024
170

2025
185

2026
200

फोटो- 02 होली में कुछ यूं रही बाजार में चहल-पहल। फाइल फोटो

फोटो- 02 होली में कुछ यूं रही बाजार में चहल-पहल। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें