फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों की स्मृति में मैराथन दौड़ हुई

Sun, 15 Nov 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सड़क दुर्घटनाओं में मृत लोगों की स्मृति में रविवार को मैराथन दौड़ आयोजित की गई। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में जीआईसी ग्राउंड से मैराथन दौड़ की शुरुआत हुई। महाराणा प्रताप चौक, जेएन डिग्री कालेज, डीएम कालोनी होते हुए दौड़ जीआईसी में समाप्त हुई।

इसमें अजीत यादव अव्वल रहे। संदीप यादव और सूरज सिंह ने दूसरा और तीसरा स्थान पाया। इनके अलावा दौड़ में शामिल 25 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


एआरटीओ आरबी सोनकर, वीरेंद्र सिंह व सीओ सिटी विनोद सिंह ने सभी को पुरस्कृत किया। सहायक संभागीय यात्रीकर अधिकारी एसके अग्रवाल, डिप्टी सीएमओ, जिला क्रीड़ाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें