फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मनोरमा और अभिषेक सबसे तेज दौड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। शुरुआत सीडीओ वेद प्रकाश मौर्या ने किया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ सब-जूनियर वर्ग (बालक) में अभिषेक गुप्ता व 100 मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग (बालिका) में मनोरमा को प्रथम स्थान मिला। जूनियर वर्ग (बालिका) की 100 मीटर दौड़ में अनीशा, गोला फेंक में मनीषा को प्रथम स्थान मिला। गोला फेंक में बिट्टू बिट्टो व लंबी कूद में मंजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वॉलीबॉल व कबड्डी में बड़ोखर की टीम विजयी रही। निर्णायक प्रशिक्षक श्रीकृष्ण देव भारती, अमिता कुशवाहा, दिलीप त्रिपाठी रहे। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्या ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, आदित्य, अर्चना आदि रहे।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी राहुल सिद्धार्थ ने बताया कि चयनित खिलाड़ी पांच व छह फरवरी को प्रयागराज में होने वाली जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें