फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार ज्यादा सीटें जीतेगा एनडीए : अनुप्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। केंद्र सरकार की वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि लोगों का उत्साह एवं विश्वास एनडीए गठबंधन के प्रति तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए लगता है कि वर्ष 2014 और 2019 के चुनावों से भी बेहतर नतीजे इस साल के चुनाव में दिखेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रविवार की शाम शहर के नवाब टैंक रोड स्थित एक निजी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में आईं थीं। यहीं पर उन्होंने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि एनडीए के सभी दलों की कोशिश है कि अपने गठबंधन को चुनावी परिणाम की दृष्टि से ज्यादा से ज्यादा मजबूती दे सकें। इसी के मद्देनजर संगठनात्मक गतिविधियां लगातार बढ़ रहीं हैं।
इंडिया गठबंधन के सवाल पर राज्यमंत्री ने कहा कि यह कोई गठबंधन है ही नहीं। इसमें कोई बचा ही नहीं है। सरकारी जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के सवाल पर अनुप्रिया पटेल का कहना था कि जांच एजेंसियों का काम जांच करना होता है। जिसमें कुछ किया नहीं है उसे डरना नहीं चाहिए। ज्ञानवापी मसजिद के व्यास तहखाने में पूजा के सवाल पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कोई उत्तर या प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल में मौजूद दो नवजातों की मां को अस्पताल की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत पांच हजार एक रुपये का चेक दिए गए। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, डाॅ. आशीष पटेल, डॉ. संगीता सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें