फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष और ममता चुने गए आदर्श पति-पत्नी

Wed, 04 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
सास-बहू प्रतियोगिता में संवाद करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। गहोई वैश्य समाज द्वारा आयोजित नववर्ष समारोह में महिलाओं व बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अव्वल व मेधावियों समेत विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


शहर के मोदी मंदिर में कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। सास-बहू प्रतियोगिता में मिथिला-अलका रावत प्रथम, मीरा-अंकिता दमेले द्वितीय और स्मिता-गिरजा सेठ ने तीसरा स्थान पाया। आदर्श पति-पत्नी प्रतियोगिता में मनीष-ममता नगरिया प्रथम, भुवनेंद्र-अलका रावत द्वितीय व संजय- संजना रावत तीसरे स्थान पर हे। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में अव्वल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सजातीय बुजुर्गों में मेवालाल नगरिया, अशरफीलाल, राजेंद्र दमेले, आनंदी दमेले, भरत सेठ, ओम प्रकाश मसुरहा, कृष्ण गोपाल मसुरहा, महेश सेठ, लक्ष्मी नारायण सेढ़िया आदि को गहोई रत्न से सम्मानित किया गया।

समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉ. केशव गुप्ता, राजेंद्र रावत, डॉ. आरके गुप्ता, नीरज रावत, भुवेंद्र रावत, रानी दमेले, रामगोपाल लहारिया, पंकज रावत, प्रतिभा सेठ को गहोई गौरव रत्न मिला। अमित सेठ भोलू को सामाजिक, व्यापारिक व राजनैतिक क्षेत्र में विशेष योगदान पर कर्मयोगी सम्मान दिया गया। अंत्याक्षरी, वन मिनट शो, खेलो-पाओ-जीतो व लकी ड्रा प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संचालन पंकज रावत ने किया। विनय दमेले, निशांत खैरा, राहुल ददरिया, रजत सेठ, राजू मोर, संजीव सेठ, विपिन रूसिया, विवेक सेढ़िया, आलोक सेठ, गोपाल गुप्ता, सोनू, दिलीप सेठ, अमित छावला, रानू सेठ, श्रीकांत बड़ोनिया, अरुण रावत, पुरुषोत्तम खैरा, प्रमोद सेठ, डॉ. सत्यनारायण गुप्ता, राजेंद्र, नरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष शंकर लाल रूसिया समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें