फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने गेहूं क्रय केंद्रों पर देखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
ंडी समिति स्थित गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण करते मंडलायुक्त गौरव दयाल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मंडी समिति परिसर में स्थित विपणन के खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि अब तक 12 किसानों को टोकन जारी किए जा चुके हैं। यहां मौजूद किसानों से भी कमिश्नर ने खरीद संबंधी दिक्कतो के बारे में पूछा।
विज्ञापन

यहां के बाद तिंदवारी के विपणन क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के तहत गेहूं की खरीद की जाए। किसी भी किसान को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। शासन की मंशा के अनुरूप अधिकतम 72 घंटे के अंदर भुगतान किया जाए। अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, जिला विपणन अधिकारी गोविंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे। उधर, गेहूं खरीद के तीसरे दिन 1016.50 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
सिंहपुर केंद्र प्रभारी को फटकार
अतर्रा/ओरन। एसडीएम जेपी यादव ने शुक्रवार को कस्बा समेत क्षेत्र के सिंहपुर, शाहपुर व बाघा आदि गांवों में गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। सिंहपुर केंद्र प्रभारी के अनुपस्थित मिलने पर फोन पर फटकार लगाई और कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसंडा केंद्र प्रभारी पंकज पांडेय से गेहूं खरीद के बारे में जानकारी ली। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी समीर शुक्ला, मंडी सचिव रविंद्र तिवारी मौजूद रहे।
जाएगा। यात्रियों को पूरा किराया मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें