फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कर्मियों के खाते में पैसा भेजने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। मनरेगा कर्मियों के खाते में ईपीएफ धनराशि दिए जाने के लिए सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने बीडीओ को निर्देशित किया है। ब्लॉक मनरेगा कर्मी पिछले एक माह से लगातार बीडीओ तिंदवारी को पत्र के माध्यम से ईपीएफ धनराशि की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने 18 जनवरी को एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल भी की थी और सीडीओ को भुगतान न होने पर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। इस पर सीडीओ ने बीडीओ से तत्काल मनरेगा कर्मियों के खाते में ईपीएफ जमा कराने का आदेश दिया है।
ब्लॉक रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष अमित सिंह पटेल, ब्रजेंद्र सिंह, शिवमोहन सिंह, रेखा रानी और सुमन आदि ने खुशी जताई है। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि मनरेगा कर्मियों के खातों में ईपीएफ का पैसा न भेजा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। बीडीओ को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें