फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फफक-फफक कर रोया पति, बोला- मैंने पत्नी को बनाया लेक्चरर, खाने की बात पर भाई संग मिलकर तोड़ी मेरी टांग

Sat, 12 Aug 2023 09:01 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

सार

कामता प्रसाद वायरल वीडियो में कह रहा है कि उसने अपनी पत्नी को बीएड, एमएड और पीएचडी कराकर जीआईसी में लेक्चरार बनाया। उसने उसके साथ यह सुलूक किया। 
विज्ञापन
पीड़ित पति कामत प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसडीएम ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य के बीच हुए विवाद जैसा ही एक मामला बांदा में भी सामने आया है। एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पति का कहना है साहब मैंने अपनी पत्नी को पढ़ा लिखाकर लेक्चरार बनाया और वह अपने भाई से मिलकर मुझे पीटती है। बताने वाला पीड़ित व्यक्ति को खुद को बिसंडा के पल्हरीगांव का पुरवा निवासी बता रहा है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में पीड़ित कामता प्रसाद (35) बता रहे हैं कि वह शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। शुक्रवार की रात 10 बजे वह घर गए थे। वहां उन्होंने अपनी पत्नी से भांजे और भतीजे को खाना देने के लिए पूछा तो पत्नी और उसके भाई ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल कर दिया। 

कामता प्रसाद वायरल वीडियो में कह रहा है कि उसने अपनी पत्नी को बीएड, एमएड और पीएचडी कराकर जीआईसी में लेक्चरार बनाया। उसने उसके साथ यह सुलूक किया। 
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए। घटना के संबंध में बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया किघटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। वह रहने वाला बिसंडा का है। थानाध्यक्ष का कहना है कि उसके भाई कमलेश से उनकी बात हुई है। वह घरेलू मामला बताकर कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें