फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार में आजीवन कैद, 30 हजार रुपये जुर्माना

Fri, 20 Feb 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार के अभियुक्त को अदालत ने आजीवन कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माना से दंडित किया है। जुर्माना अदा न करने पर एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि 15 फरवरी 2010 को वह खेत में घास काट रही थी। शाम लगभग चार बजे पिपरहरी गांव के  एक व्यक्ति ने उसे दबोचकर दुराचार किया। नाम बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों के साथ उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विवेचनाधिकारी ने जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध  अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) राम कुमार की अदालत में सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी नवीन दुबे ने आठ गवाह पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को अदालत ने अभियुक्त को धारा 376 व एससीएसटी एक्ट में आजीवन कारावास व 30 हजार रुपये जुर्माना, धारा 504 व 506 में दो-दो वर्ष की सजा व एक-एक हजार रुपये जुर्माना से दंडित किया। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। जुर्माना के 15 हजार रुपये पीड़ित को क्षतिपूर्ति और बाकी रकम राजकोष में जमा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें