Male tiger dies in Panna Tiger Park
- फोटो : BANDA
करतल। बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बुंदेलखंड पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में गुरुवार को युवा नर बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पार्क प्रशासन ने पोस्टमार्टम कराया है। पिछले माह नौ मई को भी सड़क हादसे में नर तेंदुए की मौत हो गई थी।
पन्ना टाइगर के पन्ना कोर परिक्षेत्र की राजा बरिया बीट में पन्ना-कटनी सड़क मार्ग पर गुरुवार को सुबह पार्क के बाघ पी-111 का शव पाया गया। यह बाघ लगभग 13 वर्ष का था। बाघ की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पार्क के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने किया है। इसमें बाघ की किडनी फेल बताई गई है। बाघ के अन्य अवशेषों के नमूने जांच के लिए बरेली, सागर और जबलपुर की लैब भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को ही पार्क परिसर में शव का दाह संस्कार किया गया।