फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मौसमी बीमारियों से बचने के लिए घर में बनाएं ओरआरएस घोल

Wed, 26 Jul 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मौसमी बीमारियों से बचने के तरीके और घर में ही ओआरएस घोल बनाने की विधि बताई गई।
विज्ञापन


कस्बा स्थित पार्वती महिला महाविद्यालय में मंगलवार को नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ट्रेनिंग सेंटर द्वारा ओआरएस निर्माण विधि कार्यशाला की गई। अतर्रा पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट ट्रेनर बीएससी नर्सिंग अंजली तिवारी ने बताया कि उमस भरी गर्मी में मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी, जुकाम, वायरल, डायरिया, डिहाइड्रेशन, उल्टी दस्त आदि का प्रकोप होने के चलते स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की भीड़ रहती है। ऐसी मौसमी बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्वच्छ पानी पीना चाहिए। यदि हो सके तो उबाल कर पानी पिएं। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए अल्प भोजन करना चाहिए। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए अस्पतालों में मुफ्त में ओआरएस का घोल दिया जाता है। उन्होंने बताया कि एक गिलास पानी में एक चुटकी नमक और दो चम्मच शक्कर डालने से यह घोल तैयार हो जाता है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें