फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 16 घंटे से बिजली बंद, पांच हजार घरों में अंधेरा

Wed, 26 Jul 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए बंद बिजली उपभक्ताओं के लिए मुसीबत बनी हुई है। भीषण गर्मी में 16 घंटे बिजली बंद रहने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

भूरागढ़ सब स्टेशन में दो गुनी क्षमता बढ़ाई जा रही है। पांच एमवीए को बढ़ाकर 10 एमवीए में परिवर्तित किया जा रहा है। ऐसे में भूरागढ़ सब स्टेशन से जुड़े शहर के दो दर्जन से अधिक मोहल्लों व कस्बा मटौध की बिजली पिछले 16 घंटे से बंद है। इसके अभी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इससे पांच हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। पूरा दिन भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी प्रकाश देव ने बताया कि यूं तो सुबह नौ से रात नौ बजे तक यानि 12 घंटे के लिए बिजली बंद की गई थी। लेकिन कच्चे रास्ते में ट्रक फंस जाने से कार्य में चार घंटे की देरी हुई है। ऐसे में शहर की बिजली रात के एक बजे के बाद आ सकती है। वहीं कस्बा मटौध की बिजली बुधवार की सुबह ही चालू हो सकेगी। उपभोक्ता प्रीती कुमारी, राजेश कुमार, अरविंद कुमार ने बताया कि बिजली की समस्या लगातार झेलनी पड़ रही है। पहले लो वोल्टेज और कई कई बार कटौती होने से परेशान थे। अब बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर घंटों बिजली की समस्या बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें