बांदा। सिंचाई बंधु की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष
प्रतिनिधि लाखन सिंह ने अभियंताओं को सूखे की स्थिति से निपटने के लिए ठोस
योजनाएं बनाने और जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
जिला
पंचायत सभागार में बुधवार को बैठक में अध्यक्ष निर्मला सिंह के स्थान पर
उनके प्रतिनिधि ने कमान संभाली। केन कैनाल प्रखंड अधिशाषी अभियंता ओपी
मौर्या ने कहा कि बांधों में पानी नहीं है।
नलकूप खंड एक्सईएन
लक्ष्मी नारायण ने बताया कि भूगर्भ जल स्तर नीचे चले जाने से मोटर पंप में
लोड बढ़ रहा है। नलकूपों में पाइपों की गहराई बढ़ाने के लिए शासन से धनराशि
मांगी गई है।
अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि स्प्रिंकलर सिस्टम से
सिंचाई के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। सीडीओ राम कुमार सिंह ने
कहा कि गर्मी में पानी की समस्या से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
लघु डाल नहर खंड एर्क्सईएन अजय मेहरोत्रा समेत समिति के सदस्य व पदाधिकारी
मौजूद रहे।