फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लिंक रोड से पहले आदिवासियों को बसाने की करें व्यवस्था

Thu, 28 Dec 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। आदिवासियों की समस्याओं के निदान के लिए ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। इसमें गोंडा से रामपुर माफी देवांगना हवाईपट्टी के लिए प्रस्तावित लिंक रोड बदलने की मांग की।
विज्ञापन

माकपा के जिला सचिव रूद्र प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दिए ज्ञापन में बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिंक रोड के लिए गोंडा से रामपुर माफी (भरतपुर) से चिह्नित नक्शा भी प्रकाशित हो चुका है। अब फिर डायवर्जन कर आदिवासियों की बस्ती के बीच से सर्वे किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार से काॅलोनियां मिलने पर परिवार सहित रह रहे हैं। मेहनत मजदूरी कर कमाते खाते हैं तथा परिवार का भरण पोषण करते हैं।
आदिवासियों की पूरी बस्ती इसके दायरे में आ रही है, जिससे सभी आदिवासी होकर दर-दर भटकने के लिए मजबूर हो जाएंगें। यह भी कहा कि आदिवासी बस्ती से ही इस मार्ग बनाना है तो उन्हें बसाने की व्यवस्था कराई जाए। इस मौके पर मनिया, राजपति, भगवानदीन, गजपतिया, उमा, सीमा, तुलसा, केशकली आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें