फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लजीज व्यंजन बनाकर मैना ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला स्तरीय पाक कला रसोइया प्रतियोगिता में कई स्कूलों की महिला रसोइयों ने विभिन्न व्यंजन तैयार कर पाक कला का प्रदर्शन किया। इसमें रसोइया मैना ने बाजी मारी। द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। पीएम पोषण और मध्यान्ह भोजन योजना के तहत पाक कला का प्रदर्शन पुलिस लाइन परिसर में हुआ। इसमें कुल 27 रसोइयों ने प्रतिभाग किया।
रसोइयों ने स्थानीय मशहूर व्यंजन समेत तरह-तरह के पकवान बनाकर निर्णायक समिति के सामने अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक समिति में प्रभारी डीआईओएस विजय पाल सिंह, बीएसए प्रिंसी मौर्या, प्रवक्ता (गृह विज्ञान) सीता और खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

लजीज व्यंजन बनाने पर प्राथमिक विद्यालय बिसंडा प्राचीन की रसोइया मैना को पहला स्थान मिला। उन्हें 3500 रुपये नकद और प्रमाणपत्र दिए गए। प्राथमिक विद्यालय कालूकुआं की रसोइया मिथलेश को दूसरा स्थान मिला। उन्हें 2500 रुपये और प्रमाणपत्र दिया गया। तीसरे स्थान के लिए दो रसोइयों के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। अन्य सभी प्रतिभागियों को भी 500-500 रुपये और प्रमाणपत्र बीएसए ने सौंपे। जिला समन्वयक भास्कर आसवानी ने जानकारी दी गई। संचालन राजेश्री शिवहरे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें