फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मेड की बाथरूम के बाहर गिरकर मौत

Mon, 08 Sep 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्राइवेट शिक्षक के घर में मेड की नौकरी कर रही महिला की बाथरूम के पास गिरकर मौत हो गई। परिजन और मकान मालिक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डेढ़ साल पहले उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। तब से वह अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर गेट नंबर-एक निवासी रोहित ने बताया कि उसकी बहन राधा (30) शहर के पालिटेक्निक कॉलेज के पीछे रहने वाले प्राइवेट शिक्षक गौरव के मकान में मेड का काम करती थी। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे अचानक वह बाथरूम के बाहर गिर गई। उसे लेकर वह जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राइवेट शिक्षक गौरव ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे के करीब उसके पति गोपाल पांडेय का फोन आया था। तब से वह परेशान थी। इसी परेशानी में हो सकता है कि उसकी मौत हुई है। उधर, भाई रोहित ने बताया कि राधा की शादी कानपुर देहात निवासी गोपाल पांडेय के साथ की थी। एक नौ साल की बेटी भी है। डेढ़ साल पहले पति गोपाल ने उसकी बहन के सभी जेवर आदि छीनकर उसे राजस्थान के एक रेलवे स्टेशन में छोड़ आया था।
विज्ञापन

वह रेलवे स्टेशन का नाम नहीं बता सके। उसके बाद उसे राजस्थान में आश्रम वाले अपने साथ ले गए थे। वहां से वह अपनी बहन को लेकर आया था। तब से वह अपने मायके में रह रहीं थीं। मेड का काम करतीं थी। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं, शव का पंचनामा कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें