फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हस्तम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची महोतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। हस्तम गांव में चल रहे हस्तम तकुली लीग टूर्नामेंट का आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच हस्तम और महोतरा टीम के बीच हुआ। महोतरा की टीम ने 44 रनों से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

महोतरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजों ने 15 ओवर में 124 रन बनाए । सत्यम ने 18 रन, सचिन यादव ने 15 और शिवम ने 37 रनों की पारी खेली। 125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हस्तम की टीम मात्र 81 रन ही बना सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
मैन ऑफ द मैच महोतरा के बल्लेबाज सत्यम को दिया गया। कमेंट्री जीत सिंह, सज्जन सिंह व अंपायर की भूमिका चुन्नू यादव ने निभाई आरएसएस पदाधिकारी आलोक तिवारी, ग्राम प्रधान मनोज निगम, टूर्नामेंट संस्थापक हरिओम शर्मा ने विजेता टीम के कप्तान को शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कुलदीप यादव, तेज सिंह, राजा चौहान,संतोष यादव सहित क्रिकेट प्रेमी मैदान पर मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें