फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वीएचएनडी सत्रों को नियमित न करने में महोबा फिसड्डी

Sat, 27 Sep 2025 09:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 37 चिकित्सा कार्यक्रमों की बैठक लेते मंडलायुक्त अजीत कुमार। स्रोत- प्रशासन
विज्ञापन
बांदा। चिकित्सा विभाग की रैकिंग में चित्रकूटधाम मंडल प्रदेश में सातवें स्थान पर रहा है। मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार ने ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) सत्रों में महोबा जनपद की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इसके लिए उन्होंने सीएमओ महोबा से नियमित सत्र के आयोजन कराने की बात कही।
विज्ञापन


मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल, बांदा अजीत कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंडलीय/जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मंडल के चिकित्सा विभाग की रैंकिंग में सुधार होने पर खुशी जताई। बैठक में उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों (70 वर्ष से अधिक आयु) का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने और स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत सभी पात्र महिलाओं यथा गर्भवती महिलाओं का समय-समय पर एएनसी चेकअप व टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने वीएचएनडी सत्रों के नियमित आयोजन पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि महोबा जनपद की स्थिति इसमें संतोषजनक नहीं है। इसलिए सीएमओ महोबा सहित अन्य सभी सीएमओ यह कार्यक्रम नियमित सत्र पर ही चलाएं। उन्होंने संभव अभियान की उपलब्धियों को और अधिक गति प्रदान करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें