बांदा। कोरोना से एक और मौत हो गई। जिले में यह 20वीं मौत है। सोमवार को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती 60 वर्षीय वृद्ध ने आईसीयू में दम तोड़ दिया। वह महोबा के भटीपुरा का रहने वाला था।
उधर, सोमवार को शाम आई सूची में कोरोना के 32 नए मरीज पाए गए। इनमें 9 महिलाओं समेत मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल के एक-एक पॉजिटिव केस शामिल हैं।
पुलिस लाइन में 3, कालूकुआं और ब्रह्मा नगर में 4-4, कटरा में 2, आवास विकास, छावनी, मर्दन नाका, बलखंडी नाका, श्रीनाथ विहार, बंगालीपुरा, कैलाशपुरी, फतेहगंज, तिंदवारी आदि में 1-1 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
इन्हें मिलाकर जनपद में मौजूदा समय में सक्रिय मरीजों की संख्या 409 हो गई है। अब तक यहां 1329 मरीजों से ज्यादा स्वस्थ हो चुके हैं। उधर, नरैनी संवाद के मुताबिक सौता स्योढ़ा में तैनात लेखपाल भी पॉजिटिव पाया गया है। वह तिंदवारी क्षेत्र के तेरहीमाफी का रहने वाला है। अस्पताल प्रभारी डॉ. बीएस राजपूत ने बताया कि 246 एंटीजन जांच की गई।